इस माह के अंत तक भारतीय महिला बैंक की होंगी 60 शाखाएं

Updated:
विज्ञापन
इस माह के अंत तक भारतीय महिला बैंक की होंगी 60 शाखाएं

विजयवाडा: भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) की इस माह के अंत तक नौ और शाखाएं खुलेंगी, जिसके बाद उसकी कुल शाखाओं की संख्या 60 हो जाएगी. बैंक की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उषा अनंतसुब्रमण्यन ने आज यहां बैंक की 51वीं शाखा का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बैंक की […]

विज्ञापन

विजयवाडा: भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) की इस माह के अंत तक नौ और शाखाएं खुलेंगी, जिसके बाद उसकी कुल शाखाओं की संख्या 60 हो जाएगी. बैंक की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उषा अनंतसुब्रमण्यन ने आज यहां बैंक की 51वीं शाखा का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि बैंक की योजना अगले साल कुछ और शाखाएं खोलने की हैं, लेकिन इस बारे में फैसला बोर्ड द्वारा लिया जाएगा. बैंक का जमा इस समय 800 करोड रुपये व रिण 400 करोड रुपये पर है. अनंतसुब्रमण्यन ने कहा कि बैंक इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है. जल्द ही यह मोबाइल बैंकिंग सेवाएं भी शुरु करेगा, जो एंड्रायड प्लेटफार्म पर होंगी. उन्होंने कहा कि बैंक की प्राथमिकता महिलाओं में वित्तीय साक्षरता का प्रसार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola