भारत का डिजिटल वाणिज्य बाजार इस साल एक लाख करोड रुपए को पार कर जाएगा : रिपोर्ट

Updated at : 18 Mar 2015 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
भारत का डिजिटल वाणिज्य बाजार इस साल एक लाख करोड रुपए को पार कर जाएगा : रिपोर्ट

नयी दिल्ली : इंटरनेट के प्रसार और ऑनलाइन खरीदारी के प्रति रुझान बढने के देश का डिजिटल पद्धति से व्यापार इस साल एक लाख करोड रुपए को पार कर जाएगा. यह बात दो संस्थानों की एक संयुक्त रपट में कही गयी है. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया (आईएएमएआई) और बाजार अनुसंधान कंपनी आईएमआरबी इंटरनैशनल […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : इंटरनेट के प्रसार और ऑनलाइन खरीदारी के प्रति रुझान बढने के देश का डिजिटल पद्धति से व्यापार इस साल एक लाख करोड रुपए को पार कर जाएगा. यह बात दो संस्थानों की एक संयुक्त रपट में कही गयी है.
इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया (आईएएमएआई) और बाजार अनुसंधान कंपनी आईएमआरबी इंटरनैशनल की संयुक्त रपट में कही गई है.
रपट में कहा गया कि देश का डिजिटल वाणिज्य बाजार 2014 में 53 प्रतिशत बढकर 81,525 करोड रुपए का हो गया और 2015 के अंत तक यह 33 प्रतिशत बढकर एक लाख करोड रुपए के स्तर को पार कर जाएगा.
रपट के अनुसार डिजिटल-वाणिज्य बाजार में आनलाइन ट्रेवेल, ई-रिटेलिंग, माबाइलफोन एक्सेसरी और टिकाऊ उपभोक्ता सामान और रसोई के उपकरण की खरीद का अच्छा खास योगदान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola