बीमा यूनियनों ने नौ मार्च को हडताल का आह्वान किया

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र की चार गैर..जीवन बीमा कंपनियों और एलआईसी की कर्मचारी यूनियनों ने बीमा विधेयक के विरोध में नौ मार्च को एक दिन की हडताल का आह्वान किया है. भारतीय बीमा कामगार सेना (बीवीकेएस) के अध्यक्ष शरद जाधव ने बताया, हमने बीमा विधेयक के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए नौ मार्च को […]
मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र की चार गैर..जीवन बीमा कंपनियों और एलआईसी की कर्मचारी यूनियनों ने बीमा विधेयक के विरोध में नौ मार्च को एक दिन की हडताल का आह्वान किया है. भारतीय बीमा कामगार सेना (बीवीकेएस) के अध्यक्ष शरद जाधव ने बताया, हमने बीमा विधेयक के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए नौ मार्च को हडताल का आह्वान किया है.
बीमा विधेयक पारित होने पर अधिक संख्या में विदेशी कंपनियों को इस क्षेत्र में उतरने की अनुमति मिलेगी और इससे केवल निजी कंपनियां लाभान्वित होंगी. यूनियन के नेताओं ने यह भी कहा कि वे सभी चार सार्वजनिक गैर..बीमा कंपनियों के विलय की अपनी मांग दोहराना चाहेंगे.
बीमा कानून :संशोधन: विधेयक के तहत बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 26 प्रतिशत से बढाकर 49 प्रतिशत किए जाने का प्रावधान है. इसे लोकसभा द्वारा पारित किया जा चुका है और होली के अवकाश के बाद इसे राज्यसभा में पेश किए जाने की संभावना है. यह विधेयक इस संबंध में जारी अध्यादेश का स्थान लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




