डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे गिरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2015 9:20 PM
विज्ञापन
मुंबई: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच बैंकों और आयातकों की सत्र के अंतिम दौर की डॉलर मांग से अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आज नौ पैसे गिरकर 62.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी के […]
विज्ञापन
मुंबई: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच बैंकों और आयातकों की सत्र के अंतिम दौर की डॉलर मांग से अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आज नौ पैसे गिरकर 62.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी के कारण भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बढा है.
अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रपया 62.20 रुपये प्रति डॉलर पर उंचा खुला और विदेशी पूंजी के बेहतर निवेश के मद्देनजर निर्यातकों की आरंभिक डॉलर बिकवाली से 62.15 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया. लेकिन सत्र के अंतिम दौर में बैंकों की डॉलर मांग से रुपये की आरंभिक बढत लुप्त हो गई और अंत में नौ पैसे अथवा 0.14 प्रतिशत की गिरावट दिखाता 62.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.
बंबई शेयर बाजार का सूचकांक बैंकिंग, तेल एवं गैस और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली से 256 अंक की गिरावट के साथ 29,000 के स्तर से नीचे 28,975.11 अंक पर बंद हुआ. इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने डालर-रुपये की संदर्भ दर 62.1838 रुपये प्रति डॉलर और यूरो-रुपये की 70.7589 रुपये प्रति यूरो निर्धारित किया था. पौंड, यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट आई जबकि जापानी येन के मुकाबले रुपये में सुधार दर्ज हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










