स्नैपडील ने फैशन ब्रांड पोर्टल एक्सक्लूसिव्ली का किया अधिग्रहण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2015 3:39 PM
नयी दिल्ली : ऑनलाइन बिक्री कंपनी स्नैपडील ने लग्जरी उत्पादों के बाजार में अपनी उपस्थिति बढाने के लिए फैशन पोर्टल एक्सक्लूसिवली डाट काम का अधिग्रहण किया है. हालांकि कंपनी ने इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया. इस अधिग्रहण के बाद दिल्ली की इस कंपनी की फैशन उत्पाद खंड में सकल बिक्री एक अरब […]
नयी दिल्ली : ऑनलाइन बिक्री कंपनी स्नैपडील ने लग्जरी उत्पादों के बाजार में अपनी उपस्थिति बढाने के लिए फैशन पोर्टल एक्सक्लूसिवली डाट काम का अधिग्रहण किया है. हालांकि कंपनी ने इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया. इस अधिग्रहण के बाद दिल्ली की इस कंपनी की फैशन उत्पाद खंड में सकल बिक्री एक अरब डालर से बढ कर साल के अंत दो अरब डालर तक पहुंच जाने की उम्मीद है.
उद्योग सूत्रों के अनुसार स्नैपडील के कुल कारोबार में इस समय फैशन उत्पाद का योगदान 60 प्रतिशत है. केपीएमजी-एसोचैम के सर्वेक्षण के अनुसार देश में लक्जरी उत्पाद और सेवाओं का बाजार करीब 14 अरब डालर का है, जो 30 प्रतिशत सालाना की दर से बढ रहा है. स्नैपडील ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘इस अधिग्रहण के बाद कंपनी ने अपने फैशन खंड को मजबूत करने और साल के अंत तक इस खंड का कारोबार दो अरब डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य बनाया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










