सैमसंग को पछाड कर माइक्रोमैक्स बनी भारत की सबसे बडी स्मार्टफोन कंपनी

Updated at : 04 Feb 2015 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
सैमसंग को पछाड कर माइक्रोमैक्स बनी भारत की सबसे बडी स्मार्टफोन कंपनी

नयी दिल्ली : मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रानिक्स कंपनी सैमसंग को पछाडकर भारत की सबसे बडी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है. यह बात आज अनुसंधान कंपनी कैनेलिस ने कही. कैनेलिस की रपट में कहा गया कि हाल में अक्तूबर से दिसंबर 2014 की तिमाही में गुडगांव मुख्यालय वाली कंपनी […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रानिक्स कंपनी सैमसंग को पछाडकर भारत की सबसे बडी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है. यह बात आज अनुसंधान कंपनी कैनेलिस ने कही.
कैनेलिस की रपट में कहा गया कि हाल में अक्तूबर से दिसंबर 2014 की तिमाही में गुडगांव मुख्यालय वाली कंपनी की भारतीय स्मार्टफोन बाजार (वैश्विक स्तर पर हैंडसेट का सबसे बडा बाजार) में 22 प्रतिशत हिस्सेदारी रही जबकि सैमसंग की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत रही.
कैनेलिस ने कहा, माइक्रोमैक्स ने सैमसंग को पछाडकर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है और विश्व की तीसरी सबसे बडी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है. रपट के मुताबिक 2014 की चौथी तिमाही में चार शीर्ष कंपनियों में माइक्रोमैक्स, सैमसंग, कार्बन और लावा शामिल रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola