ऑनलाइन शॉपिंग की मजबूती के लिए देश में 2300 करोड़ का निवेश करेंगी अमेजन और फ्लिपकार्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुबई : ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकॉर्टने भारत में ऑनलाइन खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए 2300 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला लिया है. देश में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन खरदारी के क्रेज को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर कंपनी फ्लिपकार्ट […]
विज्ञापन
मुबई : ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकॉर्टने भारत में ऑनलाइन खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए 2300 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला लिया है. देश में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन खरदारी के क्रेज को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर कंपनी फ्लिपकार्ट इतना बड़ा निवेश करेगी.
अमेजन के प्रवक्ता ने बताया कि ‘हम टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रचर बनाने मेंऔर लॉजिस्टिक के विकास पर यह पैसा लगाएंगे. इसके अलावा खास तौर से मोबाइल प्लेटफार्म के द्वारा हमारे विक्रेताओं को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं मुहैया कराने पर भी निवेश किया जाएगा.’
अमेजन ने पिछले साल जुलाई के महीने में देश में 2 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया था. लेकिन कंपनी ने इसकी कोई समयसीमा तय नहीं की थी. वहीं देशी कंपनीफ्लिपकार्टने राइट इश्यू के जरिए अपनी सिंगापुर बेस्ड कंपनी से 1300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी है. इसके लिए कंपनी कोटक महिंद्रा बैंक से 400 करोड़ का लोन भी लेने जा रही है.
अमेजन औरफ्लिपकार्टभारत में अपना कारोबार और अधिक बढ़ाना चाहती हैं. अमेजन ने पिछले साल ही भारत में कारोबार शुरू
किया है. ग्राहकों को भारी डिस्काउंट देने के कारण उन्हें काफी नुकसान भी हुआ था. अभी कुछ महीने पहलेफ्लिपकार्टने अपना ‘बिग बिलियन डे’ सेल शुरूकिया था. जिसमें कंपनी ने कई उत्पादों में अलग-अलग कई आकर्षक डिस्काउंट दिए थे.
किया है. ग्राहकों को भारी डिस्काउंट देने के कारण उन्हें काफी नुकसान भी हुआ था. अभी कुछ महीने पहलेफ्लिपकार्टने अपना ‘बिग बिलियन डे’ सेल शुरूकिया था. जिसमें कंपनी ने कई उत्पादों में अलग-अलग कई आकर्षक डिस्काउंट दिए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










