शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकबले रुपया चार पैसे कमजोर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: बैंकों एवं आयातकों की ओर से डॉलर मांग बढ़ने के वजह से आज शुरुआती कारोबार के दौरान अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे कमजोर होकर 63.29 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती […]
विज्ञापन
मुंबई: बैंकों एवं आयातकों की ओर से डॉलर मांग बढ़ने के वजह से आज शुरुआती कारोबार के दौरान अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे कमजोर होकर 63.29 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.
फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती के कारण भी रुपये की विनिमय दर प्रभावित हुयी है.हालांकि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से रुपये में ज्यादा गिरावट नहीं आ सकी.
फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढकर 63.25 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ. जो आज के शुरुआती कारोबार में चार पैसे कमजोर होकर 63.29 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










