वैश्विक शेयर बाजारों की गिरावट के कारण निवेशकों को भाया सोना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए सोने के दामों में पिछले महीने आयी भारी कमी के बाद फिर से तेजी देखने को मिल रही है. मजबूत वैश्विक रुख को देखते हुए गुरुवार को सोना पिछले सात हफ्तों के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 650 रुपये […]
विज्ञापन
मुंबई : शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए सोने के दामों में पिछले महीने आयी भारी कमी के बाद फिर से तेजी देखने को मिल रही है. मजबूत वैश्विक रुख को देखते हुए गुरुवार को सोना पिछले सात हफ्तों के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है.
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 650 रुपये की तेजी के साथ 27,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. इस दिन चांदी का भाव भी अपने जोरदार बढत के साथ 1,600 की तेजी पर आंका गया, इससे चांदी के दामों 38,000 प्रति किलो का आंकड़ा पार कर गया.
बाजार के जानकारों की मानें तो वैश्विक बाजार में डॉलर कमजोर होने के कारण भी निवेशकों की रुचि सोने में पैसा लगाने की ओर बढ रही है. वहीं पूरी दुनिया में शेयर बाजारों के खराब प्रदर्शन के कारण निवेशक शेयर में अपना पैसा लगाने से कतरा रहे हैं. डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्रा के मजबूत होने से निवेशकों को फिलहाल सोने में पैसा लगाना फायदे का सौदा लग रहा है.
हालांकि जानकारों का यह भी मानना है कि वैश्विक पटल पर दिख रही मंदी अस्थायी हो सकती है. इसलिए सोने पर ज्यादा निवेश मुश्किलें ना पैदा कर दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










