इंटरनेट से जुड़े उपकरणों को निशाना बना रहे हैं साइबर अपराधी: सिमेनटेक
Updated at : 29 Nov 2014 4:00 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी सिमेनटेक का कहना है कि साइबर अपराधी अब इंटरनेट से जुड़े स्मार्टफोन व सीसीटीवी कैमरा जैसे उपकरणों को निशाना बना रहे हैं. सिमेनटेक इंडिया के अध्यक्ष (बिक्री) संजय रोहतगी ने कहा कि साइबर अपराधियों के लिए मोबाइल उपकरण तो पसंदीदा निशाना बने हुए ही हैं लेकिन आने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी सिमेनटेक का कहना है कि साइबर अपराधी अब इंटरनेट से जुड़े स्मार्टफोन व सीसीटीवी कैमरा जैसे उपकरणों को निशाना बना रहे हैं.
सिमेनटेक इंडिया के अध्यक्ष (बिक्री) संजय रोहतगी ने कहा कि साइबर अपराधियों के लिए मोबाइल उपकरण तो पसंदीदा निशाना बने हुए ही हैं लेकिन आने वाले समय में सीसीटीवी कैमरा सहित अलार्म व लाइटिंग के लिए रिमोट एक्सेस कंट्रोल भी उनके निशाने पर आएंगे.
उन्होंने कहा कि साइबर हमले तकनीक के उन्नयन के साथ लगातार और अधिक जटिल होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि समय के साथ बढती कनेक्टिविटी के साथ नये तरह के सुरक्षा जोखिम भी जुड़े हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




