ePaper

डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया नीचे गिरा

Updated at : 07 Nov 2014 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया नीचे गिरा

मुंबई : अमेरिकी रोजगार आंकडों से पहले आयातकों की सतत डॉलर मांग के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आज 21 पैसे गिरकर साढ़े तीन सप्ताह के निम्न स्तर 61.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर की मजबूती से उभरते बाजारों की मुद्रा भारी दबाव में हैं. अन्तर बैंक विदेशी […]

विज्ञापन

मुंबई : अमेरिकी रोजगार आंकडों से पहले आयातकों की सतत डॉलर मांग के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आज 21 पैसे गिरकर साढ़े तीन सप्ताह के निम्न स्तर 61.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर की मजबूती से उभरते बाजारों की मुद्रा भारी दबाव में हैं.

अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 61.52 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर कमजोर होकर खुला और कारोबार के दौरान 61.4875 और 61.6750 के दायरे में रहने के बाद अंत में 21 पैसे यानि 0.34 प्रतिशत गिरकर 61.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. यह रुपये का 16 अक्तूबर के बाद का सबसे कमजोर स्तर है.

उधर बंबई शेयर बाजार ने भी आज अपनी रिकार्ड तोड़ मुहिम से कदम वापस खींचे और यह 47.25 अंक अथवा 0.17 प्रतिशत की गिरावट प्रदर्शित करता 27,868.63 अंक पर बंद हुआ.

इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने डॉलर-रुपये की संदर्भ दर 61.5205 रुपये प्रति डॉलर और यूरो-रुपये के लिये 76.1562 रुपये प्रति यूरो तय की. इसके अलावा आज पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में तेजी आई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola