हैवेल्स इंडिया के अध्यक्ष कीमत राय गुप्ता का निधन

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : इलेक्ट्रिक उपकरण विनिर्माता हैवेल्स इंडिया समूह के अध्यक्ष कीमत राय गुप्ता का आज निधन हो गया. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 77 वर्षीय गुप्ता ने हैवेल्स की स्थापना की और इसे बहुराष्ट्रीय कंपनी बनाया जिसका परिचालन 51 देशों में है. वह अपनी उद्यमशीलता के लिए मशहूर थे. गुप्ता ने हाल […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : इलेक्ट्रिक उपकरण विनिर्माता हैवेल्स इंडिया समूह के अध्यक्ष कीमत राय गुप्ता का आज निधन हो गया. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 77 वर्षीय गुप्ता ने हैवेल्स की स्थापना की और इसे बहुराष्ट्रीय कंपनी बनाया जिसका परिचालन 51 देशों में है.

वह अपनी उद्यमशीलता के लिए मशहूर थे. गुप्ता ने हाल में पहली बार फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में जगह बनायी और उन्हें सितंबर 2014 तक दो अरब डालर के निवल मूल्य के साथ भारत का 48वां सबसे अमीर व्यक्ति करार दिया गया था.

कंपनी का शेयर आज के शुरुआती सत्र में 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 285 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola