ePaper

रुपया 25 पैसे चढा, 61.10 रुपये प्रति डालर

Updated at : 13 Oct 2014 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
रुपया 25 पैसे चढा, 61.10 रुपये प्रति डालर

मुंबई : सेंसेक्‍स और निफ्टी में तेजी के बीच आज रुपया भी डालर के मुकाबले 25 पैसे चढा है. इसके साथ ही यह 61.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. चीन के उत्साहजनक व्यापार आंकडों से अन्य एशियाई मुद्राओं में तेजी के कारण ही रुपये में भी तेजी रही. अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया […]

विज्ञापन

मुंबई : सेंसेक्‍स और निफ्टी में तेजी के बीच आज रुपया भी डालर के मुकाबले 25 पैसे चढा है. इसके साथ ही यह 61.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. चीन के उत्साहजनक व्यापार आंकडों से अन्य एशियाई मुद्राओं में तेजी के कारण ही रुपये में भी तेजी रही.

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया आज 61.25 रुपये प्रति डॉलर पर ऊंचा खुला जो पिछले सप्ताहांत में 61.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.कारोबार के दौरान यह 61.09 रुपये प्रति डॉलर तक चढने के बाद अंत में 25 पैसे अथवा 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 61.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान इसमें 61.09 से 61.30 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में उतार चढाव आया. बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 86.69 अंक अथवा 0.33 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 26,384.07 अंक पर बंद हुआ. इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने संदर्भ दर 61.2455 रुपये प्रति डॉलर और 77.6042 रुपये प्रति यूरो तय की थी. पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले भी रुपये में तेजी आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola