गैस की कीमत नहीं बढ़ी, ओएनजीसी के शेयर चार प्रतिशत गिरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Sep 2014 3:16 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की आज सुबह हुई बैठक में गैस की कीमतें नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया. इससे पहले बुधवार शाम हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गैस की कीमत 15 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था. गैस की कीमत नहीं बढ़ाने का दबाव ओएनजीसी के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की आज सुबह हुई बैठक में गैस की कीमतें नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया. इससे पहले बुधवार शाम हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गैस की कीमत 15 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था. गैस की कीमत नहीं बढ़ाने का दबाव ओएनजीसी के शेयरों पर दिखा. उसकी कीमत में चार प्रतिशत तक की गिरावट आयी.
पूर्व में यह माना जा रहा था कि इस महीने के अंत तक सरकार गैस की कीमत बढ़ाने का फैसला ले लेगी. पिछली सरकार ने सी रंगराजन की अध्यक्षता में गैस की कीमत तय करने के लिए एक समिति बनायी थी. उसकी सिफारिश के अनुसार, गैस की कीमतों में दोगुणा तक की वृद्धि हो सकती है.
इस संभावना के मद्देनजर एनडीए सरकार ने गैस का मूल्य तय करने के लिए सचिवों की एक समिति बनायी. उस समिति ने पेट्रोलियम मंत्रलय को अपनी सिफारिशें सौंप दी है. समझा जाता है कि नयी सरकार उन सिफारिशों के अनुरूप ही गैस मूल्य निर्धारण का फैसला लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




