टाटा रियल्टी ने रितेश सचदेव को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2020 2:17 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली :टाटा संस की अनुषंगी टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने रितेश सचदेव को वाणिज्यिक पट्टा व संपत्ति प्रबंधन का प्रमुख एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. सचदेव इससे पहले कोलियर्स इंटरनेशनल में दक्षिण भारत के प्रबंध निदेशक थे. उनके पास रियल्टी क्षेत्र में काम करने का 20 साल से […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली :टाटा संस की अनुषंगी टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने रितेश सचदेव को वाणिज्यिक पट्टा व संपत्ति प्रबंधन का प्रमुख एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. सचदेव इससे पहले कोलियर्स इंटरनेशनल में दक्षिण भारत के प्रबंध निदेशक थे.
उनके पास रियल्टी क्षेत्र में काम करने का 20 साल से अधिक का अनुभव है. टाटा रियल्टी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय दत्त ने कहा, ‘‘भारत में वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र अप्रत्याशित वृद्धि की राह पर है.
हमने टाटा रियल्टी में पहले ही अपने कारोबार को वाणिज्यिक रियल एस्टेट की ओर मोड़ दिया है. हमने गुरुग्राम में दो सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र… इंटेलियन पार्क और इंटेलियन एज शुरू करने की योजना तय की है. इसके अलावा मुंबई में भी इंटेलियन पार्क तैयार हो रहा है.” सचदेव सिविल इंजीनियर हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एमबीए किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




