Huawei की वांझोऊ को अमेरिका प्रत्यर्पित कर सकता है कनाडा

मांट्रियल : चीन की मोबाइल नेटवर्क उपकरण और स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी हुआवेई मुख्य वित्त अधिकारी मेंग वांझोऊ को अमेरिकी जांच एजेंसियों के हवाले किया जा सकता है. वह इस समय कनाडा की हिरासत में हैं. कनाडा के कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी दस्तावेजों में यह संभावना प्रकट होती है कि अमेरिकी अधिकारियों की मांग […]
मांट्रियल : चीन की मोबाइल नेटवर्क उपकरण और स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी हुआवेई मुख्य वित्त अधिकारी मेंग वांझोऊ को अमेरिकी जांच एजेंसियों के हवाले किया जा सकता है. वह इस समय कनाडा की हिरासत में हैं. कनाडा के कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी दस्तावेजों में यह संभावना प्रकट होती है कि अमेरिकी अधिकारियों की मांग पर मेंग वांझोउ को उन्हें सौंपा जा सकता है.
वांझोऊ को अमेरिका के वारंट के आधार पर 2018 में कनाडा में हिरासत में लिया गया था. वैंकुवर की अदालत उनके प्रत्यर्पण के मामले पर 20 जनवरी को सुनवाई करेगी. अमेरिका का आरोप है कि वांझोऊ ने ईरान पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के बारे में बैंकों को झूठे बयान दिये थे. मंत्रालय ने कहा कि चूंकि वांझोऊ का अपराध कनाडा के साथ ही अमेरिका से भी जुड़ा है, इसलिए उन्हें अमेरिका को प्रत्यर्पित किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










