US-Iran टेंशन के पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, क्रूड ऑयल 70 डॉलर के पार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2020 6:25 PM
नयी दिल्ली : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारत में तेल वितरण कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर क्रमश: 15 पैसे और 17 पैसे बढ़ा दिये. अमेरिका और ईरान के बीच नये तनाव के बाद कच्चे तेल का बाजार उफान पर है और इसका […]
नयी दिल्ली : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारत में तेल वितरण कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर क्रमश: 15 पैसे और 17 पैसे बढ़ा दिये. अमेरिका और ईरान के बीच नये तनाव के बाद कच्चे तेल का बाजार उफान पर है और इसका भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है.
सरकारी तेल कंपनियों की मूल्य वृद्धि की ताजा घोषणाओं के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 75.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. नवंबर, 2018 के बाद यह पेट्रोल की सबसे ऊंची दर है. इसी तरह, राजधानी में डीजल भी 68.68 रुपये लीटर पर पहुंच गया है. कंपनियां लगातार पांच दिन से डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ा रही हैं.
बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के एक सैन्य अधिकारी के मारे जाने के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता का वातावरण है. मानक ब्रेंट कच्चा तेल न्यू यॉर्क बाजार में 2.14 डॉलर प्रति बैरल यानी 3.1 फीसदी उछलकर 70.74 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. इससे पहले कच्चे तेल का भाव इस स्तर पर सितंबर, 2019 में था.
उस समय सऊदी अरब के तेल शोधन संयंत्र पर हमले से कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति पांच फीसदी गिर गयी थी. खाड़ी क्षेत्र में तनाव से वैश्विक शेयर बजारों में भी उथल पुथल मची हुई है. शेयर गिर रहे हैं और निवेशक सुरक्षा के लिए सोने की ओर झुक गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










