डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और वैश्विक संकेत से सोना में 118 रुपये की तेजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2019 6:01 PM
नयी दिल्ली : डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट और वैश्विक बाजार में मजबूती के संकेतों के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 118 रुपये की तेजी के साथ 38,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी. शनिवार को बंद भाव 38,560 रुपये का था. एचडीएफसी […]
नयी दिल्ली : डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट और वैश्विक बाजार में मजबूती के संकेतों के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 118 रुपये की तेजी के साथ 38,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी. शनिवार को बंद भाव 38,560 रुपये का था.
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजार में सोना मजबूत होने तथा डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में तेज गिरावट की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 118 रुपये की तेजी आयी. सोमवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपय करीब 20 पैसे कमजोर चल रहा था.
उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के व्यापार समझौते के बारे में अनिश्चितता और घरेलू शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत से रुपया दबाव में था. चांदी भी 293 रुपये बढ़कर 45,263 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. शुक्रवार को यह कीमत 44,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के बारे में उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते की उम्मीद में पिछले सप्ताह सोना तीन फीसदी गिर गया था. वैश्विक बाजार में सोना और चांदी के भाव तेजी के रुख के साथ क्रमश: 1,463 डॉलर प्रति औंस और 16.85 डॉलर प्रति औंस पर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










