इन्फोसिस मामले में आरोपों की जांच के लिए सेबी की मदद लेगा अमेरिकी बाजार नियामक USSEC
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 5:34 PM
नयी दिल्ली : अमेरिकी शेयर बाजार नियामक इन्फोसिस के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच में सेबी से सहयोग लेगा. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बाजार नियामक अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (यूएस एसईसी) ने व्हिसिल ब्लोअर की कंपनी के शीर्ष प्रबंधन द्वारा अनैतिक व्यवहार की शिकायत की जांच शुरू कर […]
नयी दिल्ली : अमेरिकी शेयर बाजार नियामक इन्फोसिस के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच में सेबी से सहयोग लेगा. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बाजार नियामक अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (यूएस एसईसी) ने व्हिसिल ब्लोअर की कंपनी के शीर्ष प्रबंधन द्वारा अनैतिक व्यवहार की शिकायत की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार नियामक सेबी अमेरिकी एसईसी को हर संभव मदद देगी. इन्फोसिस भारत के साथ-साथ अमेरिका के शेयर बाजार में भी सूचीबद्ध है.
अमेरिका में कंपनी के खिलाफ कानूनी वाद दायर किया गया है, क्योंकि यहां निवेशकों को इन आरोपों से नुकसान हुआ है और नुकसान की वसूली के लिए वाद दायर किया गया है. एसईसी ने सेबी से सहयोग मांगने से जुड़े सवालों का अभी तक जवाब नहीं दिया है. वहीं, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भी कंपनी से अतिरिक्त जानकारी मांगी है, जबकि राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) से भी मामले को देखने के लिए कहा गया है.
इन्फोसिस ने गुरुवार को कहा कि कंपनी एसईसी के साथ इस मामले को लेकर लगातार संपर्क में है. हमें ज्ञात हुआ है कि एसईसी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. कंपनी एसईसी को जांच में पूरा सहयोग करेगी. इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्यों में से एक को शिकायतें मिली थीं.
व्हिसिल ब्लोअर की शिकायत को कंपनी की ऑडिट समिति के समक्ष 10 अक्टूबर को रखा गया था. बाद में इसे 11 अक्टूबर को निदेशक मंडल के गैर-कार्यकारी सदस्यों के समक्ष रखा गया. खुद को ‘नैतिक कर्मी’ बताने वाले कंपनी के एक व्हिसिल ब्लोअर समूह ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल पारेख और मुख्य वित्त अधिकारी निलांजन रॉय के खिलाफ आय और लाभ बढ़ाने के लिए ‘अनैतिक कामकाज’ में लिप्त होने का आरोप लगाया है. नैतिक कर्मी समूह ने 20 सितंबर को पारेख और रॉय के खिलाफ बही-खाता मानकों का पालन किये बगैर बड़े ग्राहकों से जबरदस्ती आय बढ़ाने के उपाय किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










