ePaper

दावा : फेस्टिव सेल के फर्स्ट फेज में अमेजन-फ्लिपकार्ट ने दर्ज की मजबूत वृद्धि

Updated at : 04 Oct 2019 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
दावा : फेस्टिव सेल के फर्स्ट फेज में अमेजन-फ्लिपकार्ट ने दर्ज की मजबूत वृद्धि

नयी दिल्ली : टॉप ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को दावा किया है कि नये उपभोक्ताओं के दम पर त्योहारी बिक्री के पहले चरण में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गयी है. फ्लिपकार्ट का कहना है कि किफायती कीमत, वीडियो के जरिये लोगों से जुड़ाव तथा हिंदी में सामग्रियां देने के कारण उसने पिछले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टॉप ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को दावा किया है कि नये उपभोक्ताओं के दम पर त्योहारी बिक्री के पहले चरण में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गयी है. फ्लिपकार्ट का कहना है कि किफायती कीमत, वीडियो के जरिये लोगों से जुड़ाव तथा हिंदी में सामग्रियां देने के कारण उसने पिछले साल के त्योहारी मौसम की तुलना में इस बार 50 फीसदी से अधिक नये उपभोक्ता जोड़ा. अमेजन ने विकल्पों की उपलब्धता, सहुलियत तथा किफायती दाम को शानदार प्रदर्शन का श्रेय दिया. दोनों कंपनियों की त्योहारी बिक्री का पहला चरण 29 सितंबर को शुरू हुआ और शुक्रवार आधी रात को समाप्त हो रहा है.

फ्लिपकार्ट के समूह सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि पिछले साल की त्योहारी बिक्री की तुलना में इस बार नये उपभोक्ताओं की संख्या करीब 50 फीसदी बढ़ी. विक्रेताओं में इस दौरान 40 फीसदी से अधिक टिअर दो शहरों के रहे. पिछले साल की तुलना में विक्रेताओं की संख्या में भी 50 फीसदी बिक्री हुई. उन्होंने कहा कि फैशन, मोबाइल फोन, बड़े उपकरण, फर्निचर तथा ग्रॉसरी श्रेणियों में बिक्री में मजबूत वृद्धि हुई.

अमेजन ने नील्सन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि त्योहारी बिक्री के पहले चरण के पहले पांच दिनों में खरीदारी तथा उपभोक्ताओं के लेन-देन में उसकी सर्वाधिक हिस्सेदारी रही. अमेजन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि 99.40 फीसदी पिनकोड से उसे ऑर्डर मिले. पहले पांच दिनों में 65 हजार से अधिक विक्रेताओं को 500 से अधिक शहरों से ऑर्डर मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola