नौ हजार करोड़ रुपये पूंजी डालने पर अगले हफ्ते बोर्ड की बैठक में विचार करेगा केनरा बैंक

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार को तरजीही शेयर जारी कर 9,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के मामले में केनरा बैंक निदेशक मंडल अगले सप्ताह होने वाली बैठक में विचार करेगा. बैठक में सिंडिकेट बैंक के विलय को लेकर भी विचार-विमर्श किया जायेगा. केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि बैंक के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार को तरजीही शेयर जारी कर 9,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के मामले में केनरा बैंक निदेशक मंडल अगले सप्ताह होने वाली बैठक में विचार करेगा. बैठक में सिंडिकेट बैंक के विलय को लेकर भी विचार-विमर्श किया जायेगा. केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि बैंक के निदेशक मंडल की बैठक 13 सितंबर, 2019 को होनी है. इसमें सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय और सरकार को तरजीही आधार पर शेयर जारी कर 9,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जायेगा.

विज्ञापन

इसे भी देखें : सरकारी बैंकों के विलय का विरोध कर रही हैं यूनियनें, पांच सितंबर को दिल्ली में होगी बैठक

पिछले सप्ताह ही सरकार ने 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार बड़े सरकारी बैंक बनाये जाने की घोषणा की है. इसमें सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय किया जाना शामिल है. इसके अलावा, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक एवं कॉरपोरेशन बैंक का विलय किये जाने की घोषणा की गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola