ePaper

BankMerger का विरोध कर रहे हैं बैंक यूनियन, विलय के लिए निदेशक मंडल की बैठक शीघ्र

Updated at : 31 Aug 2019 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
BankMerger का विरोध कर रहे हैं बैंक यूनियन, विलय के लिए निदेशक मंडल की बैठक शीघ्र

नयी दिल्ली : बैंकों के विलय का विरोध करने के लिए आज यूनाइटेड फोरम अॅाफ बैंक यूनियन ने विरोध मार्च निकाला. कल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 बैंकों के विलय की घोषणा की थी, जिसका यूनियन विरोध कर रहा है. यूनियन का कहना है कि इससे कई कई लोगों की नौकरी पर खतरा उत्पन्न होगा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बैंकों के विलय का विरोध करने के लिए आज यूनाइटेड फोरम अॅाफ बैंक यूनियन ने विरोध मार्च निकाला. कल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 बैंकों के विलय की घोषणा की थी, जिसका यूनियन विरोध कर रहा है. यूनियन का कहना है कि इससे कई कई लोगों की नौकरी पर खतरा उत्पन्न होगा और बेरोजगारी बढ़ेगी.

विलय के लिए निदेशक मंडल की बैठक शीघ्र

विलय की घोषणा के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शनिवार को कहा कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स एवं युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के बैंक में विलय पर चर्चा के लिए जल्द ही उसके निदेशक मंडल की बैठक होगी. पीएनबी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि वित्त मंत्रालय से मिली सूचना के मुताबिक सरकार की वैकल्पिक व्यवस्था ने फैसला किया है कि पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया रिजर्व बैंक से सलाह-मशविरा के बाद विलय पर विचार कर सकते हैं. पंजाब नेशनल बैंक ने कहा है, ‘बैंक की ओर से विलय पर विचार करने के लिए जल्द ही निदेशक मंडल की बैठक बुलायी जाएगी.’ इसी बीच कॉरपोरेशन बैंक ने भी कहा है कि विलय पर चर्चा के लिए निदेशक मंडल की बैठक बुलाई जायेगी. कॉरपोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में किया जाना है. कॉरपोरेशन बैंक ने शेयर बाजारों को जानकारी दी कि निश्चित अवधि के भीतर विलय पर चर्चा के लिए निदेशक मंडल की बैठक बुलायी जाएगी। सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के दस बड़े बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने की घोषणा की. इसके मुताबिक पीएनबी में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का, केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का एवं इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक का विलय किया जाना है.

नौकरियों पर नहीं है संकट

हालांकि वित्त सचिव राजीव कुमार ने इस बारे में पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि बैंकों के विलय से कर्मचारियों की नौकरी पर कोई संकट नही आयेगा और ना ही बेरोजगारी बढ़ेगी. उन्होंने यह भी कहा है कि बेरोजगारी बढ़ने की आशंका निरर्थक है. बैंकों के विलय की इस घोषणा के बाद देश में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या घटकर 12 हो गयी है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola