ब्रिटेन की अदालत के सामने होगी नीरव मोदी की पेशी

Updated:
विज्ञापन

लंदन : भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि 28 दिन बढ़ाने के लिए उसे वृहस्पतिवार को वीडियो लिंक के जरिये एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है. उसे मार्च में यहां गिरफ्तार किया गया था और वह […]

विज्ञापन

लंदन : भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि 28 दिन बढ़ाने के लिए उसे वृहस्पतिवार को वीडियो लिंक के जरिये एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है. उसे मार्च में यहां गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है.

विज्ञापन

ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिए अदालत में पेश किया जाता है. इस सुनवाई में नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने की भारत सरकार की याचिका के बारे में भी फैसला दिया जा सकता है. इससे पहले पिछली पेशी में मुख्य न्यायाधीश एम्मा अर्बथनॉट ने संकेत दिया था कि दोनों पक्ष प्रत्यर्पण के लिए प्रस्तावित पांच दिन की सुनवाई पर जल्दी ही सहमत हो सकते हैं. यह सुनवाई भी वीडियो लिंक के जरिये ही हुई थी.

उन्होंने संक्षिप्त सुनवाई के दौरान इस मामले से संबंधित सारे दस्तावेज आठ अप्रैल तक अदालत को सौंप दिये जाने का अनुमान व्यक्त किया था. पांच दिन की प्रस्तावित प्रत्यर्पण सुनवाई अगले साल मई में होने का अनुमान है. अदालत इससे पहले कई बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है. पिछले महीने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. यह उसकी चौथी जमानत याचिका थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola