ePaper

HSBC ग्रुप के सीईओ जॉन फ्लिंट ने छोड़ा पद, अब नोएल क्विन होंगे ग्रुप के अंतरिम कार्यपालक अधिकारी

Updated at : 05 Aug 2019 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
HSBC ग्रुप के सीईओ जॉन फ्लिंट ने छोड़ा पद, अब नोएल क्विन होंगे ग्रुप के अंतरिम कार्यपालक अधिकारी

हांगकांग : वित्तीय संस्थान एचएसबीसी समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जॉन फ्लिंट पद से हट गये हैं. वह इस पद पर दो साल से भी कम समय रहे. एचएसबीसी ने सोमवार को इसकी घोषणा की. बैंक ने यह भी कहा कि वाणिज्यिक बैंक इकाई के प्रमुख नोएल क्विन अंतरिम सीईओ होंगे. कंपनी के वित्तीय […]

विज्ञापन

हांगकांग : वित्तीय संस्थान एचएसबीसी समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जॉन फ्लिंट पद से हट गये हैं. वह इस पद पर दो साल से भी कम समय रहे. एचएसबीसी ने सोमवार को इसकी घोषणा की. बैंक ने यह भी कहा कि वाणिज्यिक बैंक इकाई के प्रमुख नोएल क्विन अंतरिम सीईओ होंगे. कंपनी के वित्तीय परिणाम की घोषणा से पहले यह महत्वपूर्ण एलान किया गया. लंदन मुख्यालय वाले बैंक का साल की पहली छमाही में कर पूर्व लाभ 15.8 फीसदी बढ़कर 12.4 अरब डॉलर रहा.

इसे भी देखें : HSBC ने जॉन फ्लिंट को बनाया नया CEO

एचएसबीसी में करीब तीन दशक तक सेवा देने वाले फ्लिंट एशिया में काम कर रहे बैंक की लागत में कमी लाने को लेकर गंभीर थे. उन बैंक शाखाओं को अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध तथा यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर होने का मामला लंबित होने के कारण अनिश्चतताओं का सामना कर पड़ रहा है. एचएसबीसी ने फ्लिंट के अचानक से पद से हटने का का कोई कारण नहीं बताया.

हालांकि, बैंक ने कहा कि उसे आने वाले समय में निवेशकों के लिए कठिन समय को देखते हुए शीर्ष स्तर पर बदलाव की जरूरत थी. समूह के चेयरमैन मार्क टकर ने कहा कि जिस जटिल और चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल में बैंक काम कर रहा है, निदेशक मंडल का मानना है कि इन चुनौतियों से पार पाने और अवसरों को भुनाने के लिए बदलाव जरूरी है. एचएसबीसी ने कहा कि वह आंतरिक और बाह्य दोनों स्तरों पर नये प्रमुख की तलाश करेगा, तब तक के लिए एचएसबीसी में वाणिज्यिक बैंक इकाई के प्रमुख नोएल क्विन अंतरिम सीईओ होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola