ePaper

चिटफंड के जरिये लाखों-करोड़ों का घोटाला वालों की अब खैर नहीं, सरकार ने उठाये ये कदम...

Updated at : 10 Jul 2019 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
चिटफंड के जरिये लाखों-करोड़ों का घोटाला वालों की अब खैर नहीं, सरकार ने उठाये ये कदम...

नयी दिल्ली : चिटफंड योजनाओं के जरिये देश के गरीब जनता का पैसा ऐंठकर लाखों-करोड़ों रुपये डकारने वाले घोटालेबाजों की अब खैर नहीं है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अनियमित जमा योजना प्रतिबंध विधेयक को बुधवार को मंजूरी दे दी. इस विधेयक का उद्देश्य देश में गैर-कानूनी तरीके से बिना नियम कायदे के चल रही जमा लेने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चिटफंड योजनाओं के जरिये देश के गरीब जनता का पैसा ऐंठकर लाखों-करोड़ों रुपये डकारने वाले घोटालेबाजों की अब खैर नहीं है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अनियमित जमा योजना प्रतिबंध विधेयक को बुधवार को मंजूरी दे दी. इस विधेयक का उद्देश्य देश में गैर-कानूनी तरीके से बिना नियम कायदे के चल रही जमा लेने वाली योजनाओं पर अंकुश लगाना है. यह विधेयक अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अध्यादेश, 2019 का स्थान लेगा. प्रस्तावित विधेयक को संसद के मौजूदा सत्र के दौरान पेश किए जाने की उम्मीद है.

इसे भी देखें : सारधा चिटफंड घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सीबीआई ने प्रगति रिपोर्ट में बहुत ही गंभीर खुलासे किये

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि चिट फंड घोटालों से लोग ‘पीड़ित’ हैं. एक आधिकारिक बयान में जावड़ेकर के हवाले कहा कि इस विधेयक से देश में गैर-कानूनी जमा योजनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. अभी नियामकीय खामियों तथा सख्त प्रशासनिक उपायों के अभाव का फायदा उठाकर इस तरह की योजनाएं चलाने वाले लोग गरीब और बेबस लोगों को चूना लगाते हैं.

बयान में कहा गया है कि प्रस्तावित कानून में ऐसी योजनाओं के जरिये जमा लोगों को दंड और उनसे वसूली का उचित प्रावधान है. लोकसभा ने फरवरी में अनियमित जमा योजना प्रतिबंध विधेयक, 2018 पर फरवरी में विचार किया था. चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया था, लेकिन राज्यसभा को उसी दिन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया, जिससे यह विधेयक राज्यसभा में पारित नहीं हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola