सेंट्रल बैंक की चालू वित्त वर्ष में पांच हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Updated at : 09 Jun 2019 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक की चालू वित्त वर्ष में पांच हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना

नयी दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया चालू वित्त वर्ष में राइट इश्यू और अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) समेत विभिन्न माध्यमों से पांच हजार करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने की योजना बना रहा है. बैंक की यह योजना मार्च 2020 तक बासेल-तीन मानकों को पूरा करने के लिये है. बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया चालू वित्त वर्ष में राइट इश्यू और अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) समेत विभिन्न माध्यमों से पांच हजार करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने की योजना बना रहा है. बैंक की यह योजना मार्च 2020 तक बासेल-तीन मानकों को पूरा करने के लिये है.

बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2018-19 में कहा कि वह सार्वजनिक पेशकश, राइट इश्यू या पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये पूंजी जुटाएगा. इसके लिये 28 जून को होने वाली वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी.

बैंक ने कहा कि इस पूंजी का इस्तेमाल आम कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिये किया जाएगा. उसने कहा कि बासेल-तीन मानक को पूरा करने के लिये उसे यह पूंजी जुटाने की जरूरत पड़ रही है. गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के बारे में बैंक ने कहा कि एनपीए प्रबंधन उन क्षेत्रों में से एक है जिनके ऊपर ध्यान दिया जाने वाला है.

उसने कहा कि वह नकदी वसूली तथा सहमति से समाधान आदि के जरिये एनपीए में कमी लाएगा; बैंक का सकल एनपीए मार्च 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में 19.29 प्रतिशत रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2017-18 में 21.48 प्रतिशत था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola