बजट पूर्व परामर्श के लिए उद्योग मंडलों के साथ 11 जून को बैठक करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न मुद्दों पर विचार लेने के लिए 11 जून को प्रमुख उद्योग मंडलों की बैठक बुलायी है. इनमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और औद्योगिक उत्पादन बढ़ाना शामिल है. यह आगामी बजट से पहले परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. देश की पहली पूर्णकालिक […]
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न मुद्दों पर विचार लेने के लिए 11 जून को प्रमुख उद्योग मंडलों की बैठक बुलायी है. इनमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और औद्योगिक उत्पादन बढ़ाना शामिल है. यह आगामी बजट से पहले परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री सीतारमण की यह पहली संयुक्त वार्ता होगी.
वित्त मंत्री सीतारमण पांच जुलाई को 2019-20 का बजट पेश करेंगी. सीआईआई, फिक्की, एसोचैम जैसे उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है. अधिकांश उद्योग निकाय पहले ही अपने मांगें वित्त मंत्रालय को विचार करने के लिए सौंप चुके हैं.
सूत्रों ने कहा कि बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, उनमें देश में विदेश निवेश बढ़ाने के लिए एफडीआई दिशानिर्देश में बदलाव शामिल है. वित्त मंत्री उत्पादकता बढ़ाने के लिए विलय के मुद्दे पर विचार, घरेलू मांग को पूरा करने के लिए सेवा श्रेणी का विस्तार और घरेलू उत्पादन एवं निर्यात को बढ़ाने के लिए शुल्क ढांचे में बदलाव पर विचार मांग सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए