L&T ने माइंडट्री की 31 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की दी खुली पेशकश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2019 5:32 PM
नयी दिल्ली : बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने शुक्रवार को मध्यम आकार की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी माइंडट्री की 31 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश की. इसमें कंपनी ने माइंडट्री के 5.13 करोड़ शेयर खरीदने के लिए 980 रुपये प्रति शेयर का भाव देने की पेशकश की है. […]
नयी दिल्ली : बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने शुक्रवार को मध्यम आकार की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी माइंडट्री की 31 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश की. इसमें कंपनी ने माइंडट्री के 5.13 करोड़ शेयर खरीदने के लिए 980 रुपये प्रति शेयर का भाव देने की पेशकश की है. एलएंडटी को इस दर हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5,029.80 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे.
इसे भी देखें : L&T ने 3,210 करोड़ रुपये में MindTree के 20% शेयर खरीदे
माइंडट्री लिमिटेड ने बीएसई को बताया कि एलएंडटी ने 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर के लिए 980 रुपये प्रति शेयर के आधार पर 5,13,25,371 शेयरों के अधिग्रहण की खुली पेशकश की है. ये शेयर माइंडट्री लिमिटेड के शेयरधारकों की मतदान हिस्सेदारी के 31 फीसदी के बराबर हैं. खुली पेशकश की दर माइंडट्री के शेयर की मौजूदा कीमत से अधिक है. शुक्रवार को बीएसई में माइंडट्री का शेयर 970.45 रुपये पर बंद हुआ. खुली पेशकश की शुरुआत 17 जून को होगी और यह 28 जून को बंद होगा.
उल्लेखनीय है कि एलएंडटी ने मार्च में माइंडट्री का जबरदस्ती अधिग्रहण करने की कोशिश की. उसने माइंडट्री में कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ की 20.32 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का करार करने के साथ खुले बाजार से कंपनी की अतिरिक्त 15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की भी पेशकश की थी. इन सौदों के बाद एलएंडटी को अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिये खुली पेशकश करने की जरूरत थी.
एलएंडटी करीब 10,800 करोड़ रुपये खर्च कर माइंडट्री की 66 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदना चाहती है. छह जून को माइंडट्री में एलएंडटी की हिस्सेदारी 28.90 प्रतिशत थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










