Tech Mahindra ने की 5जी नेटवर्क के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2019 5:28 PM

विज्ञापन

हैदराबाद : दूरसंचार विभाग को देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू करनी चाहिए, क्योंकि कई अन्य देशों के नियामकों ने पहले ही इसके लिए नीतियां बना ली हैं और स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू कर दी है. आईटी क्षेत्र की कंपनी टेक महिंद्रा के अध्यक्ष (संचार कारोबार) तथा नेटवर्क सेवाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनीष […]

विज्ञापन

हैदराबाद : दूरसंचार विभाग को देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू करनी चाहिए, क्योंकि कई अन्य देशों के नियामकों ने पहले ही इसके लिए नीतियां बना ली हैं और स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू कर दी है. आईटी क्षेत्र की कंपनी टेक महिंद्रा के अध्यक्ष (संचार कारोबार) तथा नेटवर्क सेवाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनीष व्यास ने कहा कि अभी देश के सभी हिस्सों में 4जी सेवा नहीं पहुंची है. हालांकि, यह काम बड़े पैमाने पर किया गया है. वहीं, 5जी परीक्षणों के लिए निश्चित रूप से कुछ हलचल दिख रही है.

इसे भी देखें : दूरसंचार सचिव ने कहा – 5जी स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी 2019 की दूसरी छमाही में संभव

व्यास ने कहा कि प्रौद्योगिकी से ज्यादा इस मामले में बड़ी अड़चन 5 जी स्पेक्ट्रम को लेकर नियामकीय निकाय की नीति है. उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग ने परीक्षण के रूप में जो लाइसेंस दिया है, उसमें संशोधन की जरूरत है. जब तक कि ऐसा नहीं होता है, क्षेत्र को इंतजार करना होगा.

उन्होंने कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्विट्जरलैंड, सऊदी अरब और कुछ अन्य देशों ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू कर दी है. वैश्विक स्तर पर नियामक 5जी के लिए के लिए मध्यम बैंक (3.5 गीगाहर्ट्ज) लाइसेंस दे रहे हैं. वहीं, कुछ अन्य देशों में एमएमवेव स्पेक्ट्रम बैंड में लाइसेंस दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि भारत में 5जी नेटवर्क शुरू करने के लिए सबसे पहले 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जरूरी है. सब कुछ स्पेक्ट्रम पर ही निर्भर करेगा. देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने हाल में कहा था कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 2020 से पहले से नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि उद्योग को अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी के लिए भारत चीजों को भारत के अनुरूप करने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola