ePaper

अरबिंदो फार्मा के तीन प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन

Updated at : 17 May 2019 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
अरबिंदो फार्मा के तीन प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन

हैदराबाद : अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) ने भारत की औषधि कंपनी अरबिंदो फार्मा के तीन संयंत्रों की दशाओं का निरीक्षण कर उनके खिलाफ आधिकारिक कार्रवाई के संकेत (ओएआई) संबंधी टिप्पणियां दर्ज की हैं. ओएआई का मतलब है कि अमेरिकी जांचकर्ताओं ने संयंत्रों में कुछ आपत्तिजनक पाया है और उनके विरुद्ध नियामकीय तथा प्रशासनिक […]

विज्ञापन

हैदराबाद : अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) ने भारत की औषधि कंपनी अरबिंदो फार्मा के तीन संयंत्रों की दशाओं का निरीक्षण कर उनके खिलाफ आधिकारिक कार्रवाई के संकेत (ओएआई) संबंधी टिप्पणियां दर्ज की हैं. ओएआई का मतलब है कि अमेरिकी जांचकर्ताओं ने संयंत्रों में कुछ आपत्तिजनक पाया है और उनके विरुद्ध नियामकीय तथा प्रशासनिक प्रतिबंध जारी किये जा सकते हैं.

इसे भी देखें : अरबिंदो फार्मा समेत अन्य कंपनियों के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दर्ज, साठगांठ के जरिये कीमतें तय करने का आरोप

अरबिंदो फार्मा ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि उन्हें एफडीए से पत्र मिला है. इसमें फरवरी, 2019 की जांच में तीन इकाइयों (यूनिट 1 और 11 और यूनिट 9) को आधिकारिक कार्रवाई के संकेत के लिए चिह्नित किया गया है. एफडीए की परिभाषा के अनुसार, ओएआई का मतलब है कि जांच किये गये संयंत्रों में कुछ आपत्तिजनक स्थितियां पायी गयी और उनके विरुद्ध नियामकीय तथा प्रशासनिक पाबंदी लगाये जाने का संकेत है.

दवा कंपनी ने कहा कि अरबिंदो फार्मा शुरुआती जवाब यूएसएफडीए को भेज चुकी है. कंपनी सुधारात्मक कार्रवाई पर और अपडेट जानकारी उसे भेज रही है. अरबिंदो फार्मा को भरोसा है कि इकाइयों को ओएआई की श्रेणी में लाने से आपूर्ति या आय पर कोई असर पड़ने की आशंका नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola