चीन ने अमेरिका पर चाइना मोबाइल को अनुचित तरीके से दबाने का लगाया आरोप

बीजिंग : चीन ने अमेरिका पर उसकी दिग्गज कंपनी चाइना मोबाइल को अनुचित तरीके से दबाने का आरोप लगाया है. अमेरिकी नियामकों ने दूरसंचार कंपनी को राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता की वजह से परिचालन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. संघीय संचार आयोग (एफसीसी) ने गुरुवार को ही कहा था कि चाइना मोबाइल अमेरिका […]
बीजिंग : चीन ने अमेरिका पर उसकी दिग्गज कंपनी चाइना मोबाइल को अनुचित तरीके से दबाने का आरोप लगाया है. अमेरिकी नियामकों ने दूरसंचार कंपनी को राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता की वजह से परिचालन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
संघीय संचार आयोग (एफसीसी) ने गुरुवार को ही कहा था कि चाइना मोबाइल अमेरिका का स्वामित्व और नियंत्रण चीन सरकार के पास है. इस कारण उसे अमेरिकी बाजार में अनुमति देने से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता और विधि प्रवर्तन का जोखिम पैदा होगा.
एफसीसी के इस फैसले से चीन की दिग्गज दूरसंचार कंपनी के आठ साल से अमेरिकी बाजार में उतरने के प्रयास बेकार चले गये हैं. हालांकि, यह फैसला हैरान करने वाला नहीं है. एफसीसी के चेयरमैन अजित पई ने पिछले महीने सार्वजनिक रूप से कंपनी के आवेदन का विरोध किया था.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग श्वांग ने कहा कि हम अमेरिका से कहना चाहते हैं कि वह हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर चीन की कंपनियों को ‘दबाने’ के गलत व्यवहार पर रोक लगाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










