ePaper

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट : बैंकों के कर्ज और जमा की वृद्धि दर में आयी गिरावट

Updated at : 09 May 2019 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की रिपोर्ट : बैंकों के कर्ज और जमा की वृद्धि दर में आयी गिरावट

मुंबई : बैंकों के ऋण और जमा की वृद्धि की दर घटी है. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 26 अप्रैल को समाप्त पखवाड़े में बैंकों द्वारा दिया गया उधार 12.95 की वृद्धि के साथ 96.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान बैंकों के पास जमा राशि 9.71 फीसदी […]

विज्ञापन

मुंबई : बैंकों के ऋण और जमा की वृद्धि की दर घटी है. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 26 अप्रैल को समाप्त पखवाड़े में बैंकों द्वारा दिया गया उधार 12.95 की वृद्धि के साथ 96.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान बैंकों के पास जमा राशि 9.71 फीसदी की वृद्धि के साथ 124.86 लाख करोड़ रुपये रही. इससे पिछले पखवाड़े बैंकों के ऋण कारोबार की वृद्धि दर 14.19 फीसदी तथा जमा की वृद्धि दर 10.60 फीसदी थी.

एक साल पहले आलोच्य पखवाड़े में बैंकों द्वारा दिया गया उधार 85.17 लाख करोड़ रुपये और बैंकों में जमा राशि 113.81 लाख करोड़ रुपये थी. मार्च, 2019 की समाप्ति पर बैंकों के ऋण कारोबार की वृद्धि सालाना आधार पर 13.24 फीसदी और जमाओं में वृद्धि 10.03 फीसदी थी. सालाना आधार पर गैर-खाद्य ऋण में वृद्धि मार्च के अंत में 12.3 फीसदी रही. एक साल पहले इसी समय गैर खाद्य ऋण में वृद्धि उससे एक साल पहले की तुलना में 8.4 फीसदी थी.

कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए ऋण की वृद्धि दर इस दौरान दोगुना से अधिक होकर 3.8 की तुलना में 7.9 फीसदी पर पहुंच गयी. सेवा क्षेत्र के लिए ऋण की वृद्धि दर मार्च के अंत में 17.8 फीसदी रही. एक साल पहले यह 13.8 फीसदी रही. इसी दौरान उद्योगों के लिए ऋण की वृद्धि 6.9 फीसदी रही, जो एक साल पहले केवल 0.7 फीसदी थी. हालांकि, व्यक्तिगत ऋण की वृद्धि दर इस दौरान मामूली घटकर 16.4 फीसदी पर आ गयी, जो एक साल पहले समान अवधि में 17.8 फीसदी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola