केयर्न इंडिया के सीईओ और सीएफओ सुधीर माथुर ने दिया इस्तीफा

Updated at : 11 Apr 2019 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
केयर्न इंडिया के सीईओ और सीएफओ सुधीर माथुर ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली : केयर्न इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधीर माथुर ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता समूह ने सात साल पहले कंपनी का अधिग्रहण किया था, जिसके बाद से इस्तीफा देने वाले वह चौथे सीईओ हैं. इस घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने जानकारी दी है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केयर्न इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधीर माथुर ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता समूह ने सात साल पहले कंपनी का अधिग्रहण किया था, जिसके बाद से इस्तीफा देने वाले वह चौथे सीईओ हैं. इस घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने जानकारी दी है कि माथुर के साथ केयर्न इंडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी पंकज कालरा ने भी त्यागपत्र दे दिया है.

इसे भी देखें : वेदांता ने केयर्न इंडिया में 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी 31.5 करोड डालर में खरीदी

सूत्रों ने बताया कि माथुर ने एक महीने पहले इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इससे जुड़ी जानकारी पिछले सप्ताह ही सार्वजनिक की गयी. वह अभी नोटिस पीरियड में चल रहे हैं, जो मई के आखिर तक के लिए है, लेकिन वह अप्रैल के अंत तक कंपनी छोड़ सकते हैं. कालरा ने कुछ महीने पहले अपना पद छोड़ दिया था. कंपनी के एक प्रवक्ता ने इस्तीफों की पुष्टि की है. हालांकि, माथुर ने टिप्पणी के लिए किये गये फोन कॉल का जवाब नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola