होली स्पेशल एयरलाइन : 899 में इंडिगो से भरें उड़ान, रंग खेलने पहुंचे रिश्तेदार के घर

नयी दिल्ली : इंडिगो एयरलाइन ने अपने पूरे घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर होली के अवसर पर तीन दिन की विशेष सेल की घोषणा की है. एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि इंडिगो ने सीमित अवधि के लिए एक विशेष पेशकश की है. इसके तहत पांच से सात मार्च, 2019 के बीच किफायती […]
नयी दिल्ली : इंडिगो एयरलाइन ने अपने पूरे घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर होली के अवसर पर तीन दिन की विशेष सेल की घोषणा की है. एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि इंडिगो ने सीमित अवधि के लिए एक विशेष पेशकश की है.
इसके तहत पांच से सात मार्च, 2019 के बीच किफायती दरों पर अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू हवाई टिकट बुक किये जा सकते हैं. इस पेशकश के अंतर्गत घरेलू उड़ानों की शुरुआत 899 रुपये से हो रही है जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत 3,399 रुपये से हो रही.
ये सेल 19 मार्च से 28 सितंबर, 2019 के दौरान की यात्राओं पर लागू है. इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है, जिसकी यात्री बाजार में हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










