दावा : पीएमजय के तहत 150 दिन में 13.5 लाख लोगों का किया गया इलाज, खर्च 1,800 करोड़ रुपये

Updated at : 28 Feb 2019 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
दावा : पीएमजय के तहत 150 दिन में 13.5 लाख लोगों का किया गया इलाज, खर्च 1,800 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजय) की शुरुआत के पहले 150 दिन में 13.5 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं और सरकार ने इस मद में 1,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. आयुष्मान भारत-जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजय) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इंदु भूषण ने लाभान्वितों की संख्या बताते हुए कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजय) की शुरुआत के पहले 150 दिन में 13.5 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं और सरकार ने इस मद में 1,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. आयुष्मान भारत-जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजय) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इंदु भूषण ने लाभान्वितों की संख्या बताते हुए कहा कि परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

इसे भी देखें : आयुष्मान भारत में रांची अव्वल, 81 को मिला योजना का लाभ, इधर, रिम्स में योजना का लाभ लेने के लिए भटक रही फुलवा

राजधानी में आयोजित आयुष्मान भारत सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि देश में हर साल छह करोड़ लोग बीमारी के इलाज पर खर्च की वजह से गरीबी के चंगुल में फंस जाते हैं. इस स्थिति से लोगों को निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस परियोजना की घोषणा की थी.

उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर, 2018 को झारखंड की राजधानी रांची से इस योजना की शुरुआत हुई थी. तब से पिछले 150 दिन में 13.5 लाख से अधिक लोग योजना का लाभ उठा चुके हैं. उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया, जिसके लिए अब तक 1,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. भूषण ने कहा कि देश के 10 करोड़ से अधिक परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने के लक्ष्य के साथ शुरू हुई इस परियोजना के पहले 150 दिनों में 2.05 करोड़ ई-कार्ड (गोल्ड कार्ड) जारी किये जा चुके हैं.

उन्होंने कहा कि अब तक 33 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश इस योजना के लिए उनके साथ करार कर चुके हैं. दिल्ली, तेलंगाना और ओड़िशा अब तक इस योजना में शामिल नहीं हुए हैं. भूषण ने पश्चिम बंगाल की स्थिति के बारे में कहा कि राज्य सरकार ने पिछले महीने इस योजना से पीछे हटने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक उन्हें इस बाबत कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है.

अधिकारी ने कहा कि अब तक 14,708 अस्पतालों को पैनल में शामिल कर लिया गया है, जिनमें 55 फीसदी निजी अस्पताल हैं. उन्होंने कहा कि लोग www.mera.pmjy.gov.in पर लॉगइन करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola