पायलटों की कमी के चलते इंडिगो की 30 अन्य उड़ानें कैंसिल, यात्रियों को चुकाना पड़ रहा भारी किराया

Updated:
विज्ञापन
पायलटों की कमी के चलते इंडिगो की 30 अन्य उड़ानें कैंसिल, यात्रियों को चुकाना पड़ रहा भारी किराया

मुंबई : पायलटों की कमी से जूझ रही इंडिगो ने मंगलवार को 30 और उड़ानें रद्द कर दीं. एक सूत्र ने बताया कि इस वजह से यात्रियों को अंत समय में कथित तौर पर भारी किराया चुकाकर उड़ानों के लिए टिकटें खरीदनी पड़ीं. सोमवार को भी कंपनी ने 32 उड़ानें रद्द की थीं. इसे भी […]

विज्ञापन

मुंबई : पायलटों की कमी से जूझ रही इंडिगो ने मंगलवार को 30 और उड़ानें रद्द कर दीं. एक सूत्र ने बताया कि इस वजह से यात्रियों को अंत समय में कथित तौर पर भारी किराया चुकाकर उड़ानों के लिए टिकटें खरीदनी पड़ीं. सोमवार को भी कंपनी ने 32 उड़ानें रद्द की थीं.

इसे भी पढ़ें : इंडिगो का सर्वर एक घंटा रहा डाउन परेशान रहे यात्री

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से अभी तक इस संबंध में जांच करने का कोई संकेत दिखाई नहीं दिया है, जबकि इंडिगो पिछले शनिवार से लगातार बड़ी संख्या में अपनी उड़ानें रद्द कर रही है. सूत्र ने जानकारी दी कि इंडिगो ने पायलटों की कमी के चलते मंगलवार को 30 उड़ानें रद्द कीं. यह उड़ानें कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई से रवाना होनी थी.

उन्होंने बताया कि कोलकाता से आठ उड़ानें, हैदराबाद से पांच, बेंगलुरू से चार और चेन्नई से भी चार उड़ानों के साथ अन्य स्थानों से भी उड़ानें रद्द की गयी हैं. सूत्र ने यह भी आरोप लगाया कि इंडिगो यात्रियों को अंत समय में भारी किराये पर वैकल्पिक उड़ानों का टिकट खरीदने को मजबूर कर रही है. इस संबंध में इंडिगो और डीजीसीए को भेजे गये सवालों के जवाब का अब भी इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola