अमूल ने गुजरात के गांधीनगर, अहमदाबाद और कच्छ के बाजारों में पेश किया ऊंटनी का दूध

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2019 9:18 PM

विज्ञापन

मुंबई : प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने पहली बार गुजरात के बाजार गांधीनगर, अहमदाबाद और कच्छ में ऊंटनी के दूध को बाजार में उतारा है. इस प्रमुख डेयरी कंपनी ने कहा कि इस दूध को कच्छ क्षेत्र से प्राप्त किया गया है. ऊंट का दूध 50 रुपये की कीमत पर 500 मिलीलीटर की पीईटी बोतलों […]

विज्ञापन

मुंबई : प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने पहली बार गुजरात के बाजार गांधीनगर, अहमदाबाद और कच्छ में ऊंटनी के दूध को बाजार में उतारा है. इस प्रमुख डेयरी कंपनी ने कहा कि इस दूध को कच्छ क्षेत्र से प्राप्त किया गया है. ऊंट का दूध 50 रुपये की कीमत पर 500 मिलीलीटर की पीईटी बोतलों में उपलब्ध होगा.

इसे भी पढ़ें : अब रुस को भी डेयरी प्रोडक्ट निर्यात करेगा अमूल

कंपनी ने कहा कि इसे ठंडा रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यह दूध तीन दिन तक की सेवनयोग्य रह पाता है. अमूल ने इससे पहले ऊंटनी के दूध की चॉकलेट पेश की थी, जिसे ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. कंपनी ने कहा कि ऊंटनी के दूध को पचाना आसान है तथा इसके कई लाभ होने के साथ साथ यह काफी स्वस्थप्रद है, जैसे इसमें इंसुलिन जैसे प्रोटीन अधिक मात्रा है, जिससे यह मधुमेह के व्यक्तियों के लिए फायदेमंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola