ePaper

चीन में 28 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची आर्थिक वृद्धि, 2018 में 6.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी अर्थव्यवस्था

Updated at : 21 Jan 2019 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में 28 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची आर्थिक वृद्धि, 2018 में 6.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी अर्थव्यवस्था

बीजिंग : चीन की अर्थव्यवस्था साल 2018 में 6.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है. उसकी यह करीब तीन दशक की सबसे धीमी आर्थिक वृद्धि दर है. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के अमेरिका के साथ व्यापार मोर्चे पर जारी तनाव और निर्यात में गिरावट इसकी वजह मानी जा रही है. दिसंबर तिमाही में […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन की अर्थव्यवस्था साल 2018 में 6.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है. उसकी यह करीब तीन दशक की सबसे धीमी आर्थिक वृद्धि दर है. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के अमेरिका के साथ व्यापार मोर्चे पर जारी तनाव और निर्यात में गिरावट इसकी वजह मानी जा रही है. दिसंबर तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी रही, जो इससे पहले की तिमाही में 6.5 फीसदी थी.

इसे भी पढ़ें : आर्थिक वृद्धि की रफ्तार मंद पड़ने से चीन का कर्ज बढ़कर हुआ 2,580 अरब डॉलर

आर्थिक वृद्धि के आंकड़े पूर्व में लगाये गये अनुमानों के अनुरूप ही हैं, लेकिन यह चीन की आर्थिक वृद्धि दर के कमजोर पड़ने का संकेत देते हैं. चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) ने कहा कि चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2018 में 6.6 फीसदी रही. यह साल 2017 की आर्थिक वृद्धि दर 6.8 फीसदी से भी कम है. चीन की यह 1990 के बाद सबसे कम आर्थिक वृद्धि दर है. 1990 में चीन की आर्थिक वृद्धि की दर 3.9 फीसदी थी.

एनबीएस के आंकड़ों के मुताबिक, चीन की अर्थव्यवस्था के करीब 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने का लक्ष्य रखा गया था. अमेरिका और चीन के बीच साल 2018 की शुरुआत से व्यापार मोर्चे पर तनाव जारी है. दोनों ने एक-दूसरे से आयातित वस्तुओं पर शुल्क लगाया हुआ है. सोमवार को जारी आंकड़े दर्शाते हैं कि यह वैश्विक आर्थिक संकट के बाद सबसे कमजोर तिमाही वृद्धि दर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola