21 से 26 के बीच केवल एक दिन ही खुलेंगे बैंक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नयी दिल्‍ली : अगर आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई काम है, तो उसे इसे गुरुवार को निबटा लें. क्योंकि इसके बाद 21 से 26 दिसंबर के बीच केवल एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे. शेष पांच दिन बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे. जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर यानी शुक्रवार को अखिल भारतीय बैंक अधिकारी […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : अगर आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई काम है, तो उसे इसे गुरुवार को निबटा लें. क्योंकि इसके बाद 21 से 26 दिसंबर के बीच केवल एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे. शेष पांच दिन बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे. जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर यानी शुक्रवार को अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ की एक दिवसीय हड़ताल है. इस कारण बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

इसके बाद 22 दिसंबर को चौथा शनिवार और 23 दिसंबर यानी रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा. 24 दिसंबर यानी सोमवार को बैंक खुलेंगे. इसके बाद 25 दिसंबर यानी मंगलवार को बैंकों में क्रिसमस की छुट्टी है. जबकि, 26 दिसंबर यानी बुधवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों में हड़ताल रहेगी.

इस दिन भी बैंकों में कोई भी काम नहीं होगा. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन के सचिव प्रशांत शांडिल्य ने कहा कि लगातार छह दिनों में केवल एक दिन बैंक खुलेंगे. इसके बाद बैंक खुलने पर शाखाओं में भीड़ काफी रहेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola