ePaper

Walmart India ने समीर अग्रवाल को सीबीआे किया नियुक्त, मुख्य परिचालन अधिकारी देवेंद्र चावला ने दिया इस्तीफा

Updated at : 10 Dec 2018 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Walmart India ने समीर अग्रवाल को सीबीआे किया नियुक्त, मुख्य परिचालन अधिकारी देवेंद्र चावला ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली : खुदरा क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनी वालमार्ट इंडिया ने समीर अग्रवाल को अपना मुख्य कारोबार अधिकारी नियुक्त किया है. वहीं, अनुज सिंह उसके नये ‘श्रेणी व्यापार’ (कैटेगरी मर्चेंडाइजिंग) प्रमुख होंगे. कंपनी ने एक बयान जारी कर इन नियुक्तियों की घोषणा देंवेद्र चावला के मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यकारी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खुदरा क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनी वालमार्ट इंडिया ने समीर अग्रवाल को अपना मुख्य कारोबार अधिकारी नियुक्त किया है. वहीं, अनुज सिंह उसके नये ‘श्रेणी व्यापार’ (कैटेगरी मर्चेंडाइजिंग) प्रमुख होंगे. कंपनी ने एक बयान जारी कर इन नियुक्तियों की घोषणा देंवेद्र चावला के मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यकारी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद की है. चावला पहले किशोर बियानी के फ्यूचर समूह का हिस्सा थे. वहां वह फ्यूचर कंज्यूमर में कामकाज करते थे. वहां से छोड़ने के बाद उन्होंने पिछले साल जुलाई में वालमार्ट इंडिया में काम करना शुरू किया था.

इसे भी पढ़ें : Walmart India ने लुधियाना में खोला भारत का 22वां होलसेल स्टोर

कंपनी ने अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से मुख्य कारोबार अधिकारी के तौर पर कार्यकारी उपाध्यक्ष, मुख्य रणनीतिकार और प्रशासनिक अधिकारी बना दिया है. इस साल अप्रैल में वालमार्ट इंडिया में आने से पहले अग्रवाल केएफसी थाईलैंड में मुख्य वित्त, विकास और आपूर्ति श्रृंखला अधिकारी थे. अग्रवाल अब कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष अय्यर को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. कंपनी ने अनुज सिंह को कैटेगरी मर्चेंडाइजिंग का प्रमुख नियुक्त किया है. वह अग्रवाल को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. इससे पहले वह नेस्ले, हिंदुस्तान लीवर, आईटीसी और एशियन पेंट्स जैसी कंपनियों में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola