बकाया भुगतान को लेकर काम पर नहीं आये जेट एयरवेज के कई पायलट , रद्द हुई 14 उड़ानें

मुंबई : बकाया भुगतान का मामला जेट एयरवेज पर एकबार फिर हावी हो गया और कई पायलट कल बीमारी का बहाना बनाकर काम पर नहीं आये, जिसके कारण रविवार को विभिन्न गंतव्यों के लिए एयरवेज ने 14 उड़ानें रद्द कर दी. हालांकि जेटएयरवेज ने यह नहीं बताया कि बकाये का भुगतान नहीं होने को लेकर […]
मुंबई : बकाया भुगतान का मामला जेट एयरवेज पर एकबार फिर हावी हो गया और कई पायलट कल बीमारी का बहाना बनाकर काम पर नहीं आये, जिसके कारण रविवार को विभिन्न गंतव्यों के लिए एयरवेज ने 14 उड़ानें रद्द कर दी. हालांकि जेटएयरवेज ने यह नहीं बताया कि बकाये का भुगतान नहीं होने को लेकर पायलट काम पर नहीं आये.
एनएजी जेट एयरवेज के पायलटों की एक संस्था है जिसमें एक हजार से अधिक पायलट शामिल हैं. दरअसल, घाटे में चल रही निजी एयरलाइन कंपनी अगस्त से अपने वरिष्ठ प्रबंधन और पायलटों को पूरा वेतन नहीं दे पा रही है. एयरलाइन ने सितंबर में इन कर्मियों को आंशिक वेतन दिया था, जबकि अक्टूबर और नवंबर में भी पूरा वेतन नहीं दिया गया.
इस बीच, एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘कुछ पायलटों ने एयरलाइन चेयरमैन नरेश गोयल को भी पत्र लिखकर कहा कि वे इस तरीके से काम करने के इच्छुक नहीं हैं.’ जेट एयरवेज ने कहा कि प्रभावित उड़ानों के यात्रियों को एसएमएस अलर्ट के जरिये उड़ान की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी गई है और उन्हें या तो किसी अन्य उड़ान में सीट दी गई या उन्हें क्षतिपूर्ति की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




