RBI बोर्ड की बैठक के नतीजे आने से पहले 317 अंक उछला सेंसेक्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2018 4:59 PM

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की बैठक के नतीजों से पहले सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़कर 35,774.88 अंक पर पहुंच गया. विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से भी बाजार में तेजी आयी. इसके अलावा, अन्य एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों तथा यूरोपीय बाजारों की मजबूती […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की बैठक के नतीजों से पहले सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़कर 35,774.88 अंक पर पहुंच गया. विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से भी बाजार में तेजी आयी. इसके अलावा, अन्य एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों तथा यूरोपीय बाजारों की मजबूती रुख के साथ शुरुआत से भी यहां धारणा को बल मिला.

इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स नये रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी 9600 अंक के पार

केंद्र और रिजर्व बैंक के गतिरोध के बीच आरबीआई के निदेशक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार चल रही है. बैठक में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को कर्ज की सहूलियत तथा आरबीआई के आरक्षित भंडार के विषय में कुछ स्वतंत्र निदेशक गवर्नर उर्जित पटेल और उनके सहयोगी डिप्टी गवर्नरों को घेरने के प्रयास की संभावना व्यक्त की जा रही थी. इसके साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि दोनों पक्ष सहमति बनाने के पक्ष में हैं.

बैठक की शुरुआत के साथ ही इसको लेकर सकारात्मक परिणाम की उम्मीद से बाजार का ‘मूड’ बेहतर हुआ. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35,647.62 अंक पर मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद 35,818.65 अंक के उच्चस्तर तक गया. अंत में सेंसेक्स 317.72 अंक या 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 35,774.88 अंक पर बंद हुआ. यह सेंसेक्स का तीन अक्तूबर के बाद का उच्चस्तर है. उस दिन सेंसेक्स 35,975.63 अंक पर बंद हुआ था. इससे पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 315.17 अंक चढ़ा था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,750 अंक के स्तर को पार कर 10,774.70 अंक तक गया. अंत में निफ्टी 81.20 अंक या 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 10,763.40 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में यस बैंक, आईटीसी, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और वेदांता 7.19 फीसदी तक लाभ में रहे.

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 844.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 372.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola