ePaper

AirAsia दे रहा 399 रुपये में हवाई सफर का मौका, जानें

Updated at : 12 Nov 2018 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
AirAsia दे रहा 399 रुपये में हवाई सफर का मौका, जानें

किफायती टिकट पर हवाई सफर का मौका देनेवाली एयरलाइन कंपनी एयर एशिया ने एक बार फिर कस्टमर्स के लिए धमाकेदार आॅफर पेश किया है. इस आॅफर के तहत आप सिर्फ 399 रुपये में पूरे देश में यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी का यह ऑफर आपको सिर्फ 1999 रुपये में इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट यानी […]

विज्ञापन

किफायती टिकट पर हवाई सफर का मौका देनेवाली एयरलाइन कंपनी एयर एशिया ने एक बार फिर कस्टमर्स के लिए धमाकेदार आॅफर पेश किया है. इस आॅफर के तहत आप सिर्फ 399 रुपये में पूरे देश में यात्रा कर सकते हैं.

इसके अलावा, कंपनी का यह ऑफर आपको सिर्फ 1999 रुपये में इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट यानी विदेश की यात्रा का भी अवसर दे रहा है.

एयर एशिया की ओर से जारी किये गये बयान के मुताबिक, यह आॅफर 6 मई 2019 से 4 फरवरी 2020 तक डोमेस्टि​क और इंटरनेशनल फ्लाइट में यात्रा के लिए वैध होगा, जिसके लिए 18 नवंबर तक एयर एशिया की वेबसाइट से बुकिंग करायी जा सकती है.

ध्यान रहे कि यह आॅफर एक ओर की यात्रा के लिए है. साथ ही, आॅफर के तहत सीमित यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा.

सस्ती हवाई यात्रा का यह ऑफर 21 घरेलू रूट पर लागू है. ये रूट हैं- नयी दिल्ली, कोलकाता, रांची, भुवनेश्वर, इंदौर, बेंगलुरु, कोच्चि, गोवा, जयपुर, पुणे, गुवाहाटी, इंफाल, विशाखापत्तनम, हैदराबाद, श्रीनगर और बागडोगरा हैं.

बात करें इंटरनेशनल रूट्स की, तो इसमें सिंगापुर, क्वालालंपुर, बैंकॉक, सिडनी, मेलबर्न, आॅकलैंड, क्राबी और बाली शामिल हैं.

एयरएशिया की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, इस ऑफर का लाभ सिर्फ बिग मेंबर ही उठा सकते हैं. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको ऊपर बतायी गयी निश्चित तारीखों के बीच यात्रा के लिए 18 नवंबर तक एडवांस बुकिंग करानी होगी.

यह ऑफर एयरएशिया इंडिया, एयरएशिया बरहाद और एयरएशिया एक्‍स की फ्लाइट्स पर लागू है. टिकटों की बुकिंग एयरएशिया की वेबसाइट और ऐप के जरिये करायी जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola