ePaper

Diwali पर Airtel का नया प्लान लॉन्च, 90 दिन तक इंटरनेट, कॉलिंग, SMS सबकुछ फ्री

Updated at : 07 Nov 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
Diwali पर Airtel का नया प्लान लॉन्च, 90 दिन तक इंटरनेट, कॉलिंग, SMS सबकुछ फ्री

एयरटेल के यूजर्स के लिए खुशखबरी है. दिवाली के मौके पर एयरटेल ने 178, 229, 344, 495 और 559 रुपये के पांच प्लान लॉन्च किये हैं, इनमें इंटरनेट, कॉलिंग और एसएमएस का फायदा मिलेगा. आइए जानें किस प्लान में कितना मिलेगा इंटरनेट डेटा और क्या है वैलिडिटी. वैसे यह बात जाननी जरूरी है कि इन […]

विज्ञापन

एयरटेल के यूजर्स के लिए खुशखबरी है. दिवाली के मौके पर एयरटेल ने 178, 229, 344, 495 और 559 रुपये के पांच प्लान लॉन्च किये हैं, इनमें इंटरनेट, कॉलिंग और एसएमएस का फायदा मिलेगा.

आइए जानें किस प्लान में कितना मिलेगा इंटरनेट डेटा और क्या है वैलिडिटी. वैसे यह बात जाननी जरूरी है कि इन नये प्लान्स का फायदाकेवल नये यूजर्स को ही मिलेगा.

178 रुपये का प्लान
एयरटेल का नया सिम लेनेवाले अगर 178 रुपये का रिचार्ज कराते हैं, तो उन्हें 28 दिन तक सभी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस, रोजाना 1 GB का इंटरनेट डेटा का फायदा मिलेगा. ऐसे में आपको इस प्लान में कुल 28 GB डेटा मिलेगा.

229 रुपये का प्लान
एयरटेलके नये यूजर्स के लिए इस प्लान में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा मिलेगा. इस प्लान में यूजर्स इसमें रोजाना 1.4 GB इंटरनेट डेटा मिलेगा. वैलिडिटी 28 दिन.

344 रुपये का प्लान
नये यूजर्स के लिए पेश इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस के अलावा रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा मिलेगा. इस तरह आपको इस प्लान में 56 GB डेटा मिलेगा. वैलिडिटी 28 दिन.

495 रुपये का प्लान
इस प्लान में नये यूजर्स को किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस के अलावा, 84 दिनों तक 1.4 GB डेटा हर दिन मिलेगा. इस तरह इस प्लान में 117 GB डेटा मिलेगा.

559 रुपये का प्लान
यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस के अलावा,90 दिनों तक 1.4 GB डेटा हर दिन मिलेगा. इस तरह इस प्लान में 126 GB डेटा मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola