स्वीडन फर्नीचर कंपनी दो साल में देगी 10 हजार लोगों को रोजगार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : स्वीडन की फर्नीचर निर्माता कंपनी आइकिया महाराष्ट्र में अगले दो से तीन साल में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष तौर पर 10 हजार लोगों को रोजगार देने की योजना बना रही है . कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी ने इसकी जानकारी दी. कंपनी ने इस साल अगस्त में हैदराबाद में अपने पहले स्टोर की शुरुआत […]
विज्ञापन
मुंबई : स्वीडन की फर्नीचर निर्माता कंपनी आइकिया महाराष्ट्र में अगले दो से तीन साल में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष तौर पर 10 हजार लोगों को रोजगार देने की योजना बना रही है . कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी ने इसकी जानकारी दी. कंपनी ने इस साल अगस्त में हैदराबाद में अपने पहले स्टोर की शुरुआत की थी. कंपनी अपना दूसरा स्टोर नवी मुंबई में खोलने वाली है.
विज्ञापन
आइकिया इंडिया की प्रबंधक (लोग एवं संस्कृति) अन्ना-करिन मानसों ने यहां कहा, ‘‘अगले साल हम नवी मुंबई में स्टोर खोलने वाले हैं जिसके लिये हमारी योजना प्रत्यक्ष तौर पर पांच हजार लोगों को नियुक्त करने की तथा पांच हजार लोगों को अगले दो से तीन साल में परोक्ष तौर पर रोजगार देने की है.” उन्होंने कहा, ‘‘हम समानता में भरोसा रखते हैं और सभी कर्मचारियों को संतुलित, सुरक्षित कार्य माहौल प्रदान कर रहे हैं. हम लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांस (एलजीबीटी) समुदाय के लोगों को भी नौकरी पर रखने के लिये तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन