Trade War और रुपये की फिक्र में शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी, 287.15 अंक टूटा Sensex

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2018 6:14 PM

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजारों में गिरावट मंगलवार को भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 287.15 अंक टूटकर 33,847.23 अंक पर बंद हुआ. यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही. रुपये और वैश्विक व्यापार युद्ध को लेकर चिंता तथा भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से आईटी तथा औषधि कंपनियों के शेयरों में […]

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजारों में गिरावट मंगलवार को भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 287.15 अंक टूटकर 33,847.23 अंक पर बंद हुआ. यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही. रुपये और वैश्विक व्यापार युद्ध को लेकर चिंता तथा भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से आईटी तथा औषधि कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार पर असर पड़ा.

30 शेयरों वाला सूचकांक 287.15 अंक या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 33,847.23 अंक पर बंद हुआ. एक समय यह 33,742.75 अंक तक चला गया था. 10 अप्रैल के बाद सेंसेक्स का यह न्यूनतम स्तर है. उस समय यह 33,880.25 पर बंद हुआ था. पिछले तीन सत्रों को मिलाकर सेंसेक्स अब तक 1315.15 अंक टूट चुका है. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 98.45 अंक या 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 10,146.80 अंक पर पहुंच गया. चार अप्रैल के बाद यह निफ्टी का न्यूनतम स्तर है. कारोबार के दौरान यह 10,102.35 अंक तक चला गया था.

कारोबारियों के अनुसार, सोमवार को वॉल स्ट्रीट में गिरावट के बाद एशिया के अन्य बाजारों के अनुरूप घरेलू बाजारों में धाणा कमजोर रही. इस सप्ताह कुछ प्रमुख कंपनियों के तिमाही परिणाम आने से पहले निवेशक थोड़े सतर्क दिख रहे हैं. अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, शुद्ध आधार पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 511.91 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 303.21 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola