PNB Housing Finance ने कॉमर्शियल पेपर के अर्जित किये 1775 करोड़ रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 5:56 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने इस महीने म्यूचुअल फंड और बैंकों को कॉमर्शियल पेपर जारी कर 1,775 करोड़ रुपये जुटाये हैं. कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बाजार की तंग स्थिति के बावजूद हमारी कंपनी ने कॉमर्शियल पेपर के जरिये प्रतिस्पर्द्धी दर पर 1,775 करोड़ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने इस महीने म्यूचुअल फंड और बैंकों को कॉमर्शियल पेपर जारी कर 1,775 करोड़ रुपये जुटाये हैं. कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बाजार की तंग स्थिति के बावजूद हमारी कंपनी ने कॉमर्शियल पेपर के जरिये प्रतिस्पर्द्धी दर पर 1,775 करोड़ रुपये का कोष जुटाया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल में कोष जुटाना पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में भरोसे और विश्वास को प्रतिबिंबित करता है.

इसे भी पढ़ें : नीरव मोदी घोटाले के असर से मूडीज ने घटायी Punjab National Bank की रेटिंग

कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी के जैन ने कहा कि कंपनी की स्थिति नकदी को लेकर संतोषजनक है. इस महीने जो राशि जुटायी गयी है, वह विदेशों से लिये गये वाणिज्यिक कर्ज के अलावा है. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में 32.79 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं, 32.36 फीसदी हिस्सेदारी कार्लाइल ग्रुप ने अपनी निवेश इकाई क्वालिटी इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स के जरिये 32.36 फीसदी हिस्सेदारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola