ePaper

महंगाई की दोहरी मार: आज फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, धर्मेंद्र प्रधान ने साधी चुप्पी

Updated at : 01 Oct 2018 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
महंगाई की दोहरी मार: आज फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, धर्मेंद्र प्रधान ने साधी चुप्पी

नयी दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा, जिसने उपभोक्ताओं को चिंता में डाल दिया है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत में 24 पैसे प्रति लीटर की उछल दर्ज की गयी, वहीं डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा उपभोक्ताओं को मिल रहा है. सोमवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा, जिसने उपभोक्ताओं को चिंता में डाल दिया है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत में 24 पैसे प्रति लीटर की उछल दर्ज की गयी, वहीं डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा उपभोक्ताओं को मिल रहा है. सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83 रुपये 73 पैसे प्रति लीटर की दर पर पहुंच चुकी है जबकि डीजल 75.09 रुपये प्रति लीटर की दर से उपभोक्ताओं को मिल रहा है.

कारोबारी नगरी मुंबई की बात करें तो यहां आज एक लीटर पेट्रोल 91 रुपये 08 पैसे प्रति लीटर की दर पर पहुंच गया. वहीं डीजल 79.72 रुपये प्रति लीटर उपभोक्ताओं को मिल रहा है. मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत में 0.24 पैसे जबकि डीजल की कीमत में 0.32 पैसे का इजाफा हुआ है.

सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान जब प्रट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पत्रकारों ने तेल की कीमतों के संबंध में सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली.

सुमित्रा महाजन ने कहा- आंबेडकर ने 10 वर्षों के आरक्षण की बात कही हम बढ़ाते गये, क्या इससे देश का उद्धार होगा

पेट्रोल-डीजल के बाद अब यदि बात रसोई गैस की करें तो इसने भी महिलाओं की परेशानी बढ़ा दी है. सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2.89 रुपये बढ़कर 502.4 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अक्तूबर में 59 रुपये महंगा हो गया. इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी प्रमुख तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के चलते की गयी है.

कंपनी ने बताया कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पर वास्तिवक प्रभाव मात्र 2.89 रुपये प्रति सिलेंडर पड़ेगा. इसकी प्रमुख वजह उस पर जीएसटी का लगना है. अक्टूबर में ग्राहकों के खाते में 376.60 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी जमा की जाएगी जो सितंबर 2018 में 320.49 रुपये थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola