Hotstar के पूर्व CEO अजित मोहन अब Facebook के India operations Head

Updated:
विज्ञापन
Hotstar के पूर्व CEO अजित मोहन अब Facebook के India operations Head

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने सोमवार को हॉटस्टार के पूर्व कार्यकारी अजित मोहन को अपने भारतीय परिचालन का उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की. अमेरिका की कंपनी ने बयान में कहा कि भारत में प्रबंध निदेशक एवं उपाध्यक्ष के रूप में मोहन टीम के साथ तालमेल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने सोमवार को हॉटस्टार के पूर्व कार्यकारी अजित मोहन को अपने भारतीय परिचालन का उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की.

अमेरिका की कंपनी ने बयान में कहा कि भारत में प्रबंध निदेशक एवं उपाध्यक्ष के रूप में मोहन टीम के साथ तालमेल बैठाने और यहां फेसबुक की कुल रणनीति को आगे बढ़ाने की भूमिका निभाएंगे.

यह फेसबुक इंडिया के लिए नया ढांचा है. कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी एशिया प्रशांत के बजाय मेन्लो पार्क, अमेरिका में कंपनी के मुख्यालय में रिपोर्ट करते हैं.

मोहन अगले साल की शुरुआत में कंपनी के साथ जुड़ेंगे. बयान में कहा गया है कि वह कंपनी की भारत में निवेश की रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola