सर्वेक्षण रिपोर्ट : Petrol की ऊंची कीमतों का त्योहार पूर्व खरीदारी पर पड़ रहा असर

नयी दिल्ली : त्योहारी मौसम से ठीक पहले पेट्रोल के बढ़े दाम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और उन्हें इसकी भरपाई के लिए घरेलू खर्च में कटौती करनी पड़ रही है. एक सर्वेक्षण में यह बात कही गयी है. लोकल सर्किल्स ने अपने हालिया सर्वेक्षण में कहा कि त्योहारी मौसम नजदीक आ रहा है. […]
नयी दिल्ली : त्योहारी मौसम से ठीक पहले पेट्रोल के बढ़े दाम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और उन्हें इसकी भरपाई के लिए घरेलू खर्च में कटौती करनी पड़ रही है. एक सर्वेक्षण में यह बात कही गयी है. लोकल सर्किल्स ने अपने हालिया सर्वेक्षण में कहा कि त्योहारी मौसम नजदीक आ रहा है. हर कोई उपहारों पर खर्च करना चाह रहा है. लोग लंबे समय से घर के उपकरणों को बदलना चाह रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट, जनता को मिली मामूली राहत
हालांकि, पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतें त्योहार पूर्व उत्साह को फीका कर रही हैं. उसने कहा कि यह मध्यम श्रेणी के भारतीयों पर भारी बोझ है और उनमें से अधिकांश इससे कराह रहे हैं तथा इसकी भरपाई घरेलू खर्च में कमी लाकर कर रहे हैं. 78 फीसदी लोग बाहर खाने जाना, यात्रा करना, सिनेमा देखना, खरीदारी करना आदि में कमी ला चुके हैं या ऐसा करने की उनकी योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




